
वाराणसी। वैदिक धर्म महोत्सव के अंतिम दिन सुबह पाणिनि कन्या महाविद्यालय की ब्रह्मचारिणियों द्वारा यज्ञ के बाद महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा नारी महिला सम्मेलन के व्याख्यान में आर्य जगत के सुप्रसिद्ध वैदिक प्रवक्ता व भजनोपदेशक अलका आर्या ने देश की वीरांगनाओं व नारी के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत रहने का श्रेय देव ऋषि दयानन्द को दिया। बेटियों को वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर आत्मविश्वासी बनने की प्रेरणादायक शिक्षा दी। मुख्य अतिथि कविता सहगल, अध्यक्षता रश्मि मुनि वानप्रस्थी, संचालन मातृमंदिर कन्या गुरुकुल की आचार्या गायत्री आर्या व धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’ ने किया। आर्य बाल प्रतियोगिता में वर्ग अ, ब और स के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को समाजसेवी मनोज कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।
