वाराणसी। भदैनी स्थित जानकी घाट पर देवदीपावली के अवसर पर सोमवार को केशरी नंदन स्मृति संस्थान के तत्वावधान में हजारों जगमगाते दीपक, मनमोहक रंगोली अल्पना, मां गंगा की भव्य आरती के साथ 23 वां काशी गौरव सम्मान 2023 अपार जनसमूह के साथ मनाया गया।

केशरी नंदन स्मृति संस्थान के अध्यक्ष डा उषा शाही के नेतृत्व सभी पदाधिकारी व सदस्यो की उपस्थिति जनसमूह के साथ जानकी घाट पर सांयकाल आकर्षक रंगोली अल्पना बनाकर हजारों दीपक प्रज्वलित किया। दीपक जलते ही जानकी घाट जगमग उठा। तत्पश्चात मां गंगा की भव्य आरती डा उषा शाही व उपस्थित जनसमूह ने घंटा बजाकर, शंखनाद कर की। मां गंगा का पूजन विधि विधान से जितेन्द्र कुमार ने सम्पन्न कराया।

23 वां काशी गौरव सम्मान से चयनित अनंत कुमार, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रभात कुमार शाही, मोहम्मद दाऊद, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, परमानंद सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। केशरी नंदन स्मृति संस्थान की अध्यक्ष डा उषा शाही व महासचिव डा कैलाश सिंह विकास ने सभी सातों काशी के विभूति को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

अतिथियों का स्वागत डा मनीष सिंह, संचालन डा कैलाश सिंह विकास, धन्यवाद प्रकाश प्रभात शाही ने की।

जानकी घाट देवदीपावली समारोह में सर्वश्री डा उषा शाही,डा मनीष सिंह, डा श्वेता शाही, कृतिका सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, डा कैलाश सिंह विकास, विजय कृष्ण सिंह, प्रभात शाही, आशीर्वाद सिंह, तेजस कुमार सिंह, प्रकाश आचार्य, विक्की वर्मा, गोपाल यादव तेजस कुमार सिंह सहित अनेक वरिष्ठ जन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *