शव यात्रा गुरूवार सुबह आठ बजे झांसी आवास से

इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट ने शोक व्यक्त किया

झांसी।स्वर्णकार दर्पण पत्रिका के संपादक बालकृष्ण वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार, एडवोकेट, मान्यता प्राप्त पत्रकार स्वर्ण दर्पण साप्ताहिक अखबार की संपादक का बुधवार की सुबह लगभग 5:00 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है।

झांसी मिशन कंपाउंड निवासी स्वर्णकार समाज के गौरव का निधन हो जाने से संपूर्ण देश के स्वर्णकार समाजों में दुख का माहौल है झांसी में पत्रकार जगत में एवं समाज में सभी लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं ।

वर्मा के पुत्र डॉ आकाश कुमार सोनी ने बताया कि कल सुबह 30 नवंबर 2023 को 8:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा निजी निवास मिशन कंपाउंड से नंदनपुर मुक्ति धाम जाएगी।

इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास, महामंत्री अर्जुन सिंह, मोती लाल गुप्ता, मोहम्मद दाऊद, राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश नरेश, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीर्वाद सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण व्दिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा, महामंत्री फैसल फारूकी, मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमार, महामंत्री विनय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विक्की वर्मा, महामंत्री राजू वर्मा, मंत्री प्रकाश आचार्य ने शोक व्यक्त करते हुए श्रध्दांजली दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *