वाराणसी। भारत रत्न राजेन्द्र प्रसाद के जयंती के पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओ ने बनारस बार के सभागार मे स्थापित राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा से प्रारम्भ कर गोलघर चौराहा,अम्बेडकर चौराहा होते हुए बनारस बार सभागार तक कैंडिल मार्च निकाला। अधिवक्ता भारत रत्न राजेन्द्र प्रसाद अमर रहे,जब तक सूरज चांद रहेगा ,राजेन्द्र बाबू का नाम रहेगा,भारत माता की जय,वन्दे मातरम के गगनभेदी नारा लगा रहे थे। मार्च का नेतृत्व बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानन्द राय ने किया। कैंडल मार्च में संतोष कुमार मिश्र,अजय शर्मा,अजय अग्रहरी,सुरेन्द्र श्रीवास्तव,मिलिन्द श्रीवास्तव,पंकज राय,विनोद पांडे भैयाजीअरविन्द यादव,शशिकांत पांडे,दिनेश ठाकुर,आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *