
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा विभाग का 61 वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार छह दिसम्बर को सुबह 9.30 बजे से नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में आयोजित होगा। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि जिला मजिस्ट्रेट एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर वार्डेन और स्वयंसेवकों को संकल्प ग्रहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (नगर )आलोक कुमार वर्मा एवं अन्य अधिकारियों भी प्रतिभाग करेंगे। अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति , केंद्रीय गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेशों का मुख्य अतिथि भी वाचन करेंगे।
