
वाराणसी।श्रीराममय अखिल भारतीय काव्य संगम एवं डाक्ट्रेट मानद उपाधि समकक्ष विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान समारोह 21 जनवरी 2024 को दोपहर 12.30 बजे महामना मालवीय सभागार, काशी सेवा समिति, (शाह नर्सिंग होम के ठीक सामने) रामकटोरा, लहुराबीर, वाराणसी में आयोजित किया गया है।
मुख्य अतिथि विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर के कुलपति डॉ.संभाजी राजाराम बाविस्कर होंगे।
श्रीराममय अखिल भारतीय काव्य संगम एवं डाक्ट्रेट मानद उपाधि समकक्ष विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान शिक्षा, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने वाले लोगों को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर के कुलपति डॉ.संभाजी राजाराम बाविस्कर (मुख्य अतिथि) दी सेंट्रलबार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ.राम अवतार पाण्डेय एडवोकेट की अध्यक्षता में, प्रयागराज में पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार एवं गोरखपुर के पूर्व कमिश्नर रजिस्ट्री एवं प्रख्यात कवि चंद्रनाथ ओझा (अतिविशिष्ट अतिथिद्वय) और जकप. प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय, बैंक आफ बड़ौदा के पूर्व प्रबंधक एवं प्रख्यात कवि गिरीश पाण्डेय एवं राष्ट्रीय कवि मंजुल मयंक मिश्र मंजर लखनवी विशिष्ट अतिथि त्रय के गरिमामयी उपस्थिति में कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन, संचालन में होगा।
स्वागत संरक्षण श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, सूर्य कुमार सिंह, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध,डॉ. सुबाष चंद्र श्रीप्रकाश सिंह रघुवंशी, ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, महेन्द्र अलंकार, बुद्धदेव तिवारी,पं. प्रकाश मिश्र, धर्मदेव यादव, कवि सुखमंगल सिंह मंगल, राकेश चंद्र पाठक महाकाल,ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय, रविन्द्र पाण्डेय निर्झर, सहित अनेकों विशिष्ट लोगों के द्वारा किया जाएगा।
स्वागत संयोजन डॉ.पवन कुमार तिवारी, कृष्णानंद दूबे गोपाल, चिंतित बनारसी,युवा कवि यशवन्त यादव, विनय पाण्डेय बहुमुखी भगवती प्रसाद गोड़ सहित अनेकों लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
यह जानकारी प्रमुख संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं स्वागत संरक्षक श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश ने दी है।
