
बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीए सदस्यों, फैमिली मेंबर्स और सीए छात्र – छात्राओं ने किया प्रतिभाग
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को बीएलडब्ल्यू ऑफिसर्स क्लब बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित हुआ। जिसमे 100 से अधिक सीए सदस्यों, सदस्यों के फैमिली मेंबर्स और सीए छात्र – छात्राओं ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। सिंगल्स की प्रतियोगिता में सीए पुरुष मेंबर्स कैटेगरी में प्रथम स्थान पर सीए आशुतोष पोद्दार और द्वितीय स्थान पर सीए तारिक अंसारी रहें, महिला कैटेगरी में प्रथम स्थान पर पलक डिडवानिया द्वितीय स्थान पर खुशी रही, फैमिली मेंबर्स कैटेगरी में प्रथम स्थान पर अजय जयसवाल और द्वितीय स्थान पर अक्षर जयसवाल रहे, सीए स्टूडेंट्स कैटेगरी में प्रथम स्थान पर सुमित और द्वितीय स्थान पर उदित यादव रहे। डबल्स की प्रतियोगिता में सीए मेंबर्स कैटेगरी में प्रथम स्थान पर सीए आशुतोष पोद्दार सीए पंकज शाह की जोड़ी रही और द्वितीय स्थान पर सीए तारिक अंसारी सीए उमंग की जोड़ी रही, महिला कैटेगरी में प्रथम स्थान पर पलक और श्रेया की जोड़ी व द्वितीय स्थान पर खुशी और शिवानी की जोड़ी रही, फैमिली मेंबर्स कैटेगरी में प्रथम स्थान पर अजय जयसवाल और अक्षर जयसवाल की जोड़ी व द्वितीय स्थान पर अजीत और सुजीत की जोड़ी रही, सीए स्टूडेंट्स कैटेगरी में प्रथम स्थान पर उदित और सुमित की जोड़ी व द्वितीय स्थान पर उमंग और राघव की जोड़ी रही। संयोजक सीए राजीव सिंह, सीए जयदीप जयसवाल और सीए रश्मि केशरवानी रहे। पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु,शाखा के अध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए सौरभ शर्मा, सचिव सीए नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, सिकासा अध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन व सराहना की तथा विजेताओं को बधाइयां दी।
