आईएजे परिवार की बधाई

वाराणसी।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

औद्योगिक राज्य के रूप में अपनी पहचान कायम कर चुका गुजरात,आज अपने विश्वस्तरीय पर्यटन स्थलों और ‘अतिथि देवो भव’के संस्कार के लिए भी समूचे विश्व में प्रसिद्धि हासिल कर रहा है।

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में कुछ महीने पूर्व मिले दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान ने हर गुजरातवासी के साथ-साथ समूचे देश को भी गौरवान्वित किया है। अक्तूबर 2023 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा गुजरात के धोरडो को बेस्ट टूरिज्म विलेज का सम्मान और नवंबर 2023 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा गुजरात के गरबा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में 15वें तत्व के रूप में जोड़ा जाना अत्यंत सम्मान का विषय है। पिछले 20 वर्षों में गुजरात ने पर्यटन के क्षेत्र में इसी तरह कई अभूतपूर्व और अद्वितीय मानदंड कायम किए हैं। धोलावीरा और लोथल जैसे पुरातात्विक शहरों से लेकर अम्बाजी, सोमनाथ, और द्वारका जैसे प्रसिद्ध तीर्थ म्थानों तक गुजरात में पर्यटन विविधता की एक लंबी श्रृंखला है।

गुजरात में मौजूद विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केन्द्र बन ‘गई है।पर्यटन क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास से आपको रूबरू कराने और इस विकास यात्रा के अनुभवों को आपके साथ साझा करने के लिए गुजरात सरकार का पर्यटन विभाग आपके प्रतिष्ठित संस्थान को आदर सहित आमंत्रित करता है।

आपके लिए 5 फरवरी से 10 फरवरी तक की पर्यटन यात्रा की योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम हेतु गुजरात में आप लोगों के आने-जाने से लेकर रुकने और स्थानीय आवागमन जैसी अन्य सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं पर्यटन विभाग, गुजरात सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

हमारा आपसे आग्रह है कि आप इस निमंत्रण पत्र को स्वीकार करें और हमें आपके स्वागत व सत्कार का अवसर प्रदान करें। साथ ही, हम आपके संस्थान से आपके एक और सहयोगी रिपोर्टर श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह जी को भी इस कार्यक्रम हेतु आमंत्रित करते हैं। आपसे अनुरोध है कि आप दोनों हमारे इस विशेष पर्यटन यात्रा कार्यक्रम में अवश्य पधारें।हमें विश्वास हैं कि आपकी इस यात्रा के उपरांत आपके द्वारा लिखे लेख गुजरात के आश्वर्यचकित कर देने वाले पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता को जन-जन तक पहुँचाने में काफी सहायक सिद्ध होंगे।

इस यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी एक अतिरिक्त पत्र के माध्यम आप तक प्रेषित की जाएगी। साथ ही, इस कार्य से संबंधित सभी प्रकार के समन्वय के लिए गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग के श्री रमेश ठक्कर,OSD कमर्शियल (टूर, ट्रैवल्स एंड होटल्स) (मोबाइल नम्बर 7984410319) उपलब्ध रहेंगे।

श्री राजेन्द्र मोहनलाल श्रीवास्तव

सिटी चीफ, गांडीव,गांडीव प्रेस, नीचीबाग वाराणसी।

आईएजे परिवार ने राजेन्द्र मोहन लाल श्रीवास्तव के गुजरात सरकार पर्यटन के 6 दिवसीय आमंत्रण पर बधाई दी है। यह आमंत्रण 6फरवरी से 10फरवरी 2024 के लिए है। राजेंद्र मोहन लाल श्रीवास्तव का सोमवार से यादगार यात्रा शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *