
रिपोर्ट अशरफ आदिल प्रयागराज
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली को पद की शपथ दिलाई।
समारोह में सभी न्यायमूर्तिगण, न्यायिक अधिकारी व बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में शुरू हुआ। कार्यक्रम में आनंदीबेन पटेल के संग जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य सचिव भी उपस्थित थे।
