
वाराणसी। विधानसभा में पेश उत्तर प्रदेश के बजट पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि यह बजट जनता को छलावा देने वाला है। यह बजट केन्द्र सरकार के निर्देश पर झुनझुना से ओत पोत युक्त बजट है। इस बजट में निम्न और मध्यम वर्ग की तबाही की रूपरेखा है।
बेरोजगारी,महिला स्वास्थ्य,सुरक्षा की फिर अनदेखी की गई है। बुनकरों के लिए भी कोई सुविधा की व्यवस्था नहीं है।
