वाराणसी। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) द्वारा नोएडा में आयोजित नोएडा महोत्सव स्वावलंबन मेला में युवा ग्राम्य विकास समिति द्वारा संचालित साई इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट वाराणसी के द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर पर अर्पित फूलों से निर्मित अगरबत्ती, धूप, कोन, हवन कप के साथ साथ फूलों से बनी साबुन व कैंडल आदि का लगाए गए स्टॉल पर लगे सामानों के विक्री की धूम रही। हुनर ए बनारस की महिलाओं के बने हाथों बने सामानों की डिमांड और अच्छी विक्री से महिलाओं के अंदर खुशी का माहौल है। महिलाओं के सामानों के शानदार परफोर्मेंस के आधार तथा महिलाओं के लिए सराहनीय कार्य करने पर “नोएडा महोत्सव” संस्था के निदेशक अजय सिंह और प्रोजेक्ट मैनेजर हर्ष सिंह को पुरस्कृत व सम्मानित भी किया गया।

नोएडा महोत्सव में सिडबी लखनऊ के महाप्रबंधक मनीष सिन्हा, सहायक महाप्रबंधक नीरज भल्ला, तरुण अग्रवाल, अमर चंद्रा, आलोक तिवारी, सिडबी नई दिल्ली के महाप्रबंधक राजेश कुमार, अभिनव कुमार, मेजर नम्रता धस्माना आदि सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा हुनर ए बनारस के स्टॉल को न सिर्फ देखा, सराहा बल्कि सामानों को खरीद कर महिलाओं का उत्साह वर्धन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *