
प्रयागराज।भगवान् श्री परशुराम अखाड़ा आश्रम प्रतिष्ठानपुर में परशुरामाआचार्य स्वामी श्री सुदर्शन जी महाराज के श्री चरणों में आशीष लेने हैदराबाद से प्रयागराज पहुंचे सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजर्षी जयपाल नयाल सनातनी हैदराबादी ने कहा कि सर्वदलीय गौ रक्षा मंच स्थापनाकाल से अब तक धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज को अपना आदर्श मानकर सदैव पर्यावरण एवं जल की शुद्धता के लिए, स्वदेशी गौवंश की मूलभूत ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए सदैव मां गंगा सहित अनेकों नदी, नालों के संवर्धन और स्वदेशी गौ वंश के हितार्थ समसामयिक कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरण करती रहती है।
सर्वदलीय गौ रक्षा मंच ने बुधवार को, पूर्वाह्न् 11 बजे से, भगवान् श्री परशुराम अखाड़ा आश्रम पण्डाल गाटा संख्या -3, सेक्टर- 5 गंगौली शिवाला के ठीक सामने, झूंसी, प्रयागराज में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज- काशी, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री बासुदेवानन्द जी महाराज एवं श्री परशुरामाआचार्य स्वामी श्री सुदर्शन शरण जी महाराज के सानिध्य में प्रयागराज के पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार जी एवं प्रयागराज के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री योगेश शुक्ल प्रमुख अतिथि द्वय श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, बैंक आफ बड़ौदा के पूर्व प्रबंधक एवं प्रख्यात कवि गिरीश पाण्डेय, एनटीपीसी.के पूर्व डीजीएम कवि रामनरेश नरेश विशिष्ट अतिथि त्रय के गरिमामयी उपस्थिति में मंच के साहित्यिक शाखा के राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत निर्भीक एवं अवध के प्रख्यात कवि तारकेश्वर जिज्ञासु के संचालन में सर्वदलीय गौ रक्षा मंच द्वारा सर्वदलीय गौ भक्त महाकुंभ में अखिल भारतीय संत एवं कवि सम्मेलन के दौरान सर्वदलीय गौ भक्त स्मृति सम्मान भी भेंट किया जाएगा।
भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों गौ प्रेमियों द्वारा जल की शुद्धता एवं गौ वंश के रक्षार्थ होगा।
उक्त आयोजन की अध्यक्षता अखिल भारतीय हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र विजय नंद प्रमुख संयोजन सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजर्षी जयपाल नयाल सनातनी हैदराबादी स्वयं करेंगे।
