वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल ( उ प्र विधान सभा ) अखिलेश यादव गुरुवार को वाराणसी आऐंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ से निजी वायुयान से 11:45 पर लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचेगे एवं एअरपोर्ट से सीधे मध्याह्न 12:30 बजे भदैनी स्थित ( अस्सी ) संकटमोचन के महंत प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्र के माता के निधन पर परिवार के लोगो से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट करेगे। तत्पश्चात दोपहर 1:15 बजे नरिया स्थित रामनाथ चौधरी लान मे पूर्व विधायक पूनम सोनकर के सुपुत्र के मांगलिक कार्यक्रम मे उपस्थित होने के बाद 3:15 पर विशेष वायुयान से लखनऊ प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *