साढ़े़ 18 हजार महिलाओं ने किया 93.51 करोड़ रूपये से ज्यादा का निवेश

 

वाराणसी।आज़ादी के अमृत काल में महिलाओं के लिए आरम्भ ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ को महिलाओं ने हाथों-हाथ लिया है। 1 अप्रैल, 2023 से आरंभ इस योजना में पूरे उत्तर प्रदेश में दस माह में 72 हजार से ज्यादा महिलाओं ने लगभग 6.36 अरब रूपये का निवेश किया है। इसमें भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में स्थित वाराणसी परिक्षेत्र में सर्वाधिक 18,721 महिलाओं ने निवेश कर रिकॉर्ड बनाया है। वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर में महिला कर्मियों के लिए विशेष रूप से तैयार फीडिंग रूम के शुभारंभ अवसर पर उक्त विचार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये।पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वाराणसी परिक्षेत्र में ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ में 18,721 महिलाओं ने 93.51 करोड़ रूपये से ज्यादा का निवेश किया है। 

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर वाराणसी पश्चिमी विनय कुमार, सहायक निदेशक आरके चौहान, कैण्ट पोस्टमास्टर अरविन्द शर्मा, सहायक अधीक्षक श्रीकांत पाल, डाक निरीक्षक दिलीप पांडेय, अनिकेत, सुनीता पटेल, मंजू, अजिता, शिखा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *