
धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
वाराणसी। चंदन नगर करौदी स्थित राइजिंग बड केयर एकेडमी का वार्षिकॊत्सव बुधवार को रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नागरिक सुरक्षा के डिप्टी कंट्रोलर नीरज मिश्रा ने कहा कि यह जो बच्चे हैं यही कल के देश के भविष्य है,आज इनका प्रतिभा देखकर विश्वास है कि यह देश एवं समाज की प्रगति के ध्वजवाहक बनेंगे। विशिष्ट तिथि नागरिक सुरक्षा के डिवीजनल वार्डेन वीवी सुंदर शास्त्री,
दिलीप कुमार पांडेय रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह में राम दरबार की झांकी,जिस पर बच्चों ने श्री रामजन्म से लेकर रामराज तक की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर पूरे परिसर को राममय बना दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन और नन्हें मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत कर सबका मनमोहन लिया। अतिथियों का स्वागत संस्था के निदेशक राकेश विश्वकर्मा ने किया। संचालन वंदना श्रीवास्तव व नौसिम, धन्यवाद प्रबंधक रमाकांत विश्वकर्मा ने किया इस। अवसर पर देवेंद्र ,विनय ,वंदना मिनी आदि समेत छात्र- छात्राएन और अभिभावक थे।
