
साई भजन संध्या, भंडारा और सम्मान समारोह आयोजित
वाराणसी। नदेसर स्थित साईं मंदिर से ॐ साई सेवा संस्थान की और से श्री साईं बाबा का विशाल शोभायात्रा (पालकी) 11फरवरी को सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। ॐ साईं सेवा संस्थान के संस्थापक / अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि विशाल साई शोभायात्रा (पालकी) घौसाबाद, चौकाघाट, पियरिया पोखरी, तेलियाबाग, आनन्द मन्दिर सिनेमा, अन्धरापुल, नदेसर चौराहा, मिन्ट हाउस, राजा बाजार होकर पुनः नदेसर साई मन्दिर पहुंच कर सम्पन्न होगी। शुभारम्भ पद्मश्री डा. रजनीकान्त द्विवेदी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो.आनन्द कुमार त्यागी करेंगे।
शाम को साई भजन संध्या एवं झांकी और भंडारा आयोजित होगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए कुछ लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा। शिरडी साईं मन्दिर के नागेश बाबा शोभायात्रा में दर्शन देंगे। अखिलेश सिंह के अनुसार शोभायात्रा में मंत्री उ.प्र सरकार व विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी नेता, समाजसेवी शामिल होंगे।
