रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी शक्ति वंदन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी लालगंज ने जिला कार्यशाला का आयोजन किया ।

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कार्यशाला को संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रस्तवाना में कहा कि शक्ति वंदन अभियान के लिए 15 सदस्यों की एक टीम बनाय गया है ।जिसके माध्यम से हम सरकार की सभी उपलब्धियों को जनता के बीच में ले कर जायेंगे।

भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ व मातृशक्ति से संपर्क व संवाद स्थापित कर केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं व उपलब्धियों को आधी आबादी के बीच ले जाएगी। जहां नारी की पूजा होती है वह देवता का वास होता है। भाजपा के कार्यकर्ता विधान सभा स्तर पर कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को सम्मानित कर उन्हे किट उपलब्ध कराएगी।मंडल के समस्त सहायता समूह की बहनों के साथ व्यक्तिगत संपर्क एवं संवाद का कार्यक्रम सुनिश्चित करना है।जिला व मंडल की अभियान टोली स्वयं सहायता समूह की सूची बना कर पत्रक के साथ केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों की चर्चा करेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति अधिनियम को पास कर 33 प्रतिशत का आरक्षण दे कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह बना कर रोजगार के माध्यम से मान देय देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डेटा विश्लेषण और ड्रोन के रखरखाव के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें ड्रोन का इस्‍तेमाल करके अलग- अलग कृषि कार्यों के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें फसलों की निगरानी, कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव और बीज बुआई के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिया गया जो मान देय के रूप में मिलता है। संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया।

इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय,जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, शेर बहादुर सिंह,चंद्रजीत तिवारी, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, अजय यादव,ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू,कोयला ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध,अनुराग सिंह सन्नी,बृजेश सिंह,सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *