
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत मिर्जापुर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव व मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख फिरती देवी ने जनपद प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ ने जगह जगह स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव (मुख्य अतिथि) ने अंग वस्त्र पहना मुंह मीठा कर भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने वार्ता के क्रम में कहा कि मिर्जापुर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव के भाजपा परिवार में शामिल होने के बाद निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी। होने वाले लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लालगंज लोक सभा को ज्यादा से ज्यादा वोट अंतर जितने का कामकरेगी। भाजपा परिवार में शामिल होने की ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव ने कहा कि मैं भाजपा के विचारो से प्रेरित होकर और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे प्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन कल्याण कारी नीतियों से प्रभावित हो कर आज हमने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हो कर बहुत खुश हूँ ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय,लोकसभा प्रभारी घनश्याम पटेल,पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, जिला मंत्री अजय यादव, शैलेंद्र नाथ,उमेश विश्वकर्मा, विशाल श्रीवास्तव,शैलेश प्रजापति, आशीष अस्थाना आदि उपस्थित रहे।
