
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वाराणसी आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर सैकड़ो की संख्या में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा गुलदस्ता और माला देकर स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से अखिलेश यादव काजीसराय, हरहुआ, शिवपुर, फुलवारियां ओवरब्रिज, मंडुआडीह, सुन्दरपुर, नारियां, बीएचयू चौराहा, लंका होते हुवे भदैनी, तुलसी घाट स्थित संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वम्भर नाथ मिश्र के आवास पर पहुच कर उनकी माता जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्राचीन अखाड़े पर उपस्थित पहलवानो से मुलाकात की। महंत श्री विश्वम्भर नाथ ने बताया कि यही पर तुलसी दास जी ने रामचरित मानस की रचना की थी। पत्रकारों से बातचीत किया। लोगो से बात करते हुए कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी का जवाब है इनके पास? सोचिये हमारा नौजवान इजराइल जा रहा है, वॉर जोन में नौकरी करने। हमारे पढ़े-लिखे नौजवानों को डिलीवरी बॉय बनाया जा रहा है। ब्रम्हानन्द नगर कालोनी दुर्गाकुण्ड स्थित पूर्व विधायक पूनम सोनकर के आवास पर जाकर उनके सुपुत्र के शुभ विवाह में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात उनका काफिला लंका थाने के पीछे समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर सोनू के यहाँ उनकी स्वर्गीय माता जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उनका काफिला सुंदरपुर, चितईपुर, अखरी बाईपास होते हुए मोहनसराय, राजातालाब स्थित धांगरवीर हनुमान मंदिर के पीछे पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल के पुत्र के विवाहोपरांत आयोजित आशीर्वाद गोष्ठी में सम्मिलित हुए।
इसके पश्चात वापस बाबतपुर एयरपोर्ट से निजी विमान द्वारा लखनऊ चले गए। सपा सुप्रीमो का एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा काफिला रोककर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी, किशन दीक्षित, रीबू श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, अतहर जमाल लारी, प्रदीप जायसवाल, उमेश प्रधान, राजेश यादव नत्थू, विष्णु शर्मा, अनुराग यादव निशु, मनोज यादव गोलू,विजय टाटा, शुभम यादव, बाबूलाल यादव, पखंडी बिंद, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, छेदी यादव एडवोकेट, इसान श्रीवास्तव, आनंद, गोपाल यादव, राहुल सोनकर व विनोद यादव आदि शामिल थे।









Leave a Reply