
वाराणसी।काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा सुश्री प्रियंका पटेल ने कुलश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में आयोजित आल इण्डिया इन्टर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप में एयर पिस्टल के महिला वर्ग में 375/400 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त कर के खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स और विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स के ट्रायल्स हेतु अहर्ता प्राप्त की है।
काशी की इस बिटिया ने वर्ष 2023 की राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में 50 मी0 फ्री पिस्टल के महिला वर्ग में टीम गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया था। प्रियंका को ट्रेनिग सनबीम एकेडमी शूटिंग रेंज के कोच संजीव पटेल ने दी ।
यह जानकारी पंकज श्रीवास्तव
कार्यकारिणी सदस्य,जिला राइफल क्लब वाराणसी ने दी है
