
वाराणसी। अधिवक्ता उत्थान समिति की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में वर्ल्ड रक्तदान करने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। जिला चिकित्सालय सभागार में शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक दिग्विजय सिंह ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता उत्थान समिति के विनोद पांडेय “भैयाजी”, सजीवन यादव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, मनीष सिंह, सदस्य बार काउंसिल उ.प्र.विनोद पांडेय समेत
अन्य अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
