रिपोर्ट अशरफ आदिल प्रयागराज

 

फूलपुर । मुबारकपुर रोड के पश्चिम की तरफ स्थिति हजरत शाह उबैदुल्ला नियाजी साहब किबला का 63 वां उर्स पाक जो 3 दिन मनाया जाता है। दूसरे दिन जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में इनके अधिकांश अनुयायी है। जो बड़े छोटे वाहनों से उर्स पाक में शिरकत करने सपरिवार आते हैं। कौमी एकता का प्रतीक यह उर्स पाक में हर वर्ष इस्लामी माह रज्जब की 27, 28 ,29 रजब को मनाया जाता है।

वैसे तो पूरे मुल्क से इनके मुरीदैन तशरीफ लाते हैं। यह उर्स पाक अलहाज सैयद शाह मोहसिन मोहिउद्दीन कादरी चिश्ती नियाजी की सरपरस्ती में मनाया जाता है। यहां का उर्स मुबारक गंगा जमुनी तहजीब का आईना है। इस अवसर पर देश के नामी गिरामी कौवालों द्वारा सुफियाना कलाम पेश किया जाता है । जनाब कमर मियां नायब सज्जादा नसीन के साथ महमूद हसन परवेज नियाजी इम्तियाज हसन दानिश सभासद आदि का उर्स में जबरदस्त ताउन रहता है। 27 रजब की शाम को बाद नमाजे जोहर के बाद मजार अकदस का गुस्ल शरीफ किया गया। नमाज इशा के बाद सरकारी चादर पोशी मजार अकदस पर की गई। तत्पश्चात महफिले संमा का इनकाद हुआ, बाद नमाजे इशा फातेहा की महफिल हुई। 29 को सुबह रंग व रुखसती की महफिल सजाई गई। जो भी इस दर पर आया अपनी मुरादे जरूर पाता है। शकील भाई का उर्स पाक में बेहतरीन रोल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *