वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा करेगा। किसान मोर्चा, महानगर द्वारा शहर दक्षिणी के वार्ड नंबर 79 बिंदु माधव वार्ड से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा का उद्घाटन दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा विद्यासागर राय के द्वारा किया जाएगा।

उक्त जानकारी गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू ने दी।

उन्होंने कहा कि यात्रा का शुभारंभ गांव, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से गांव में किसान मजदूर चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी गारंटीड योजनाओं पर चर्चा होगी। किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षाएं जानी जाएगी और उनके समाधान संबंधित सुझाव भी लिए जाएंगे, तत्पश्चात डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।

यह यात्रा प्रत्येक जिलों में प्रतिदिन पांच गांव तथा शहरों में प्रतिदिन पांच वार्डो में कार्यक्रम होंगे। डोर टू डोर अभियान के दौरान सरपंचों, पूर्व सैनिकों, धार्मिक गुरुओं, स्थानीय डॉक्टर, सेवानिवृत्ति सरकारी कर्मचारी, कृषि व्यापारियों, एफपीओ प्रमुख, प्रगतिशील किसानों, जैविक खेती करने वाले किसानों, स्थानीय किसान व मजदूर नेताओं और कृषि वैज्ञानिकों जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियां से अवगत कराया जाएगा।

ग्राम परिक्रमा यात्रा के महानगर संयोजक जय विश्वकर्मा को बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *