सभी दुकानों पर इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीनों से लिंक ई०-पॉस मशीनों लगाएं जा रहे है वितरण 

 

 

वाराणसी। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजनान्तर्गत जनपद में संचालित 1335 उचित दर दुकानों (नगरीय क्षेत्र में 432 व ग्रामीण क्षेत्र में-903) द्वारा आवश्यक वस्तुओं के वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने के निमित्त शासन द्वारा अधिकृत संस्था मेसर्स इण्टीग्रा०माइक्रोसिस्टम्स प्रा०लि० द्वारा दुकानों के सापेक्ष इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीनों से लिंक ई०-पॉस मशीनों की आपूर्ति की गयी है और बॉट-मॉप विभाग द्वारा स्टैपिंग का कार्य के उपरान्त तहसील स्तर पर विक्रेताओं को ऑडियों विजुअल प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया और मैनुअल हस्तपुस्तिका का वितरण किया गया।

सभी दुकानों पर मशीनों की स्थापना के उपरान्त उचित दर दुकानों पर सिस्टम इन्टीग्रेटर संस्था के ब्लॉक इंजीनीयर, जनपद स्तर के इंजीनीयरों द्वारा उचित दर विक्रेताओं को हैण्ड ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से राशनकार्ड धारकों में आवश्यक वस्तुओं का वितरण कैसे किया जायेगा आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में आ रही तकनीकी कमियों की समीक्षा करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तकनीकी कमियों के त्वरित निस्तारण हेतु एक मैकेनिजम तैयार किया जाए, जिसमें ब्लॉक स्तर इंजीनीयर एवं तहसील स्तर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक व एक-एक इंजीनीयर एवं जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। सभी विक्रेताओं को उपरोक्त सभी नम्बर उपलब्ध करा दिये जाए। ताकि वितरण के समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर विक्रेता सर्वप्रथम अपने ब्लॉक इंजीनीयर, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को सूचित करेंगा त्वरित निस्तारण न होने की दशा में वह कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जिसमें 02 ब्लॉक इंजीनीयर व एक जिला पूर्ति कार्यालय के कार्मिक रहेंगे। कंट्रोल नम्बर-8006684335 व 6392511084 है।

समीक्षा बैठक में उमेश चन्द्र मिश्र जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीगण गुलाब चन्द, आनन्द कुमार यादव, सुषमा देवी, पूर्ति निरीक्षकगण व सेवा प्रदाता कम्पनी राज किशोर के साथ ब्लॉक इंजीनीयर भी उपस्थिति रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *