वाराणसी। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलशाद अहमद की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. उमाशंकर सिंह यादव एवं जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट उपस्थित थे। मुख्य अतिथि की देख रेख में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. दिलशाद अहमद ने अपने कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया। अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. दिलशाद अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यक सभा के संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के सभी विधानसभाओं एवं आठो ब्लाकों में घर घर जाकर लोगो को समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विचारधारा को बताना होगा। अधिक से अधिक पीडीए के लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। साथ ही वोटरलिस्ट में कटे हुए नामों का बारीकी से अध्ययन कर उसको पुनः बढ़वाने का काम करना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आप लोग तुरंत अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जाइए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. दिलशाद अहमद,संचालन रितेश केशरी ने किया। बैठक में मुबारक अली, नईम अंसारी, गुलज़ार अली एडवोकेट, अब्दुल सलार,अब्दुल इशहाक, मो. कुतुबुद्दीन, मो. अलाउद्दीन, रेयाज अहमद, मो. नईमुद्दीन, नेयाज अहमद, अबरार अहमद, मो. इजहार, डॉ. अब्दुल गफ्फार, इरशाद अहमद, अकील अंसारी,जुबैर अंसारी, नेयाज अंसारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *