
राबर्ट्सगंज।मधुपुर मंडल के ग्राम सभा बट संख्या 314 15 में रात प्रवास के दौरान गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के यहां प्रवास किया गया। प्रवास करने वालों में कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर सिंह मधुपुर मंडल के प्रभारी आलोक सिंह लोकसभा के प्रभारी अमरेश सिंह पटेल बूथ अध्यक्ष राम धीरज सिंह सतीश मिश्रा आशीष सिंह नर सिंह शाहिद सैकड़ो के संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रभारी व मंडल संयोजक उमाशंकर सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के बारे में चौपाल लगाकर जनता को बताया।
