
रिपोर्ट संदीप सेठ
वाराणसी।स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा 1954 से आयोजित काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की आगामी शोभायात्रा के संदर्भ मे नीची बाग, स्थित नारायण कटरा में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के शोभायात्रा मंत्री जनार्दन प्रसाद वर्मा के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक में बाबा काल भैरव की स्मारिका के संदर्भ में चर्चाएं हुई। इस वर्ष स्मारिका के आकर्षक एवं व्यवस्थित प्रकाशन हेतु राजू वर्मा संपादक व सुरेंद्र सेठ एडवोकेट को सह सम्पादक की जिम्मेदारी दी गई है !
स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने बताया कि बाबा काल भैरव जी की आगामी शोभायात्रा को हम सब एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर दिव्य एवं भव्य रूप दे सके। जिसके लिए अभी से इस कार्य में जुट जाएं ।
कमेटी के कोषाध्यक्ष विष्णु सेठ ने वर्ष 2023 का आय-व्यय प्रस्तुत किया । धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सतीश सिंह ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक विनोद सेठ, संरक्षक श्याम सुंदर सिंह, सलाहकार सदस्य रवि शंकर सिंह एवं किशोर सेठ, घनश्याम सेठ, अनुज गौतम, सत्य प्रकाश सेठ, सूचना मंत्री संदीप सेठ,प्रताप सिंह, अवधेश सेठ” आदि लोग उपस्थित थे।
