वाराणसी। बजरडीहा स्थित गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा स्थापित दक्षिण मुखी बड़े बड़े हनुमान मंदिर में शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा एवं रामनाम संकीर्तन का आयोजन सम्पन्न हुआ।मंदिर के महंत महेंद्र मिश्रा के सानिध्य में जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्रा के संयोजन एवं धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णानंद पांडे के कुशल नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं रामनाम संकीर्तन का सुंदर आयोजन हुआ।

हनुमान भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और संगीतमय रामनाम संकीर्तन कर मंदिर परिसर को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।

हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाकर भव्य आरती की गई। संयोजक रामयश मिश्र ने कहा कि मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने आज से 500 वर्ष पूर्ण बाल हनुमान की स्थापना की तभी से मंदिर में हनुमान जी विराजमान है,पास में ही हनुमान सरोवर तालाब भी है जो पूरी तरह से दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया है इसके साथ ही मंदिर भी सुंदरीकरण की बाट जो रहा है।

रामयश मिश्र ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से अपील की कि वह मंदिर के सुंदरीकरण के लिए योजना बनाएं ।

इस अवसर पर गोपाल मिश्रा, प्रमोद पांडे, जयप्रकाश मिश्रा बच्ची शुक्ला, उपेंद्र सिंह रामानंद पांडे, अमरनाथ पुरी, अमन त्रिपाठी, भोला दुबे, दुर्गा बाबा मुकेश गिरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमेश मिश्रा तथा धन्यवाद कृष्णानंद पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *