
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़
आजमगढ़। लालगंज प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राज नारायण यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना , स्वागत गीत , देश भक्ति गीत , बेटी बचाओ गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावको का मनमोह लिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मन्जूलता राय ने कहा कि बेटिया बेटो से कम नही है। बेटियो का गर्भ पात न कराए । अब बेटिया बेटो की तरह हर कार्यकर रही है। बेटो की कमी सामने ( महसूस ) नही आ रही है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मन्जूलता राय, रमा वरनवाल , जया,सत्ती,संध्या उपाध्याय , आंगनवाड़ी कार्यकत्री रेखा सिंह , सहायिका भगौती यादव , रामलाल कन्नौजिया , संजय कुमार , मनोज कुमार , कृष्णा , मन्जू गुप्ता , सुनीता सोनकर सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
