रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व डॉ उमाशंकर पांडे डिप्टी सीएमओ ने फीता काटकर व दवा की गोलियां खिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि दो वर्ष से ऊपर के सभी लोग दवा का सेवन करे जिससे फाइलेरिया रोग को जड़ से मिटाया जा सके।

डा उमा शरण पाण्डेय ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारम्भ कर दिया जो 10 फरवरी से 28 फरवरी तक अनवरत चलेगा।

लालगंज क्षेत्र मे 164 बूथ पर शनिवार को खिलायी गयी। रविवार से आशा व सुपरवाइजर घर – घर जाकर दो वर्ष के उपर के बच्चों को एक गोली,पांच से पन्द्रह वर्ष के बच्चो को दो गोली, व पन्द्रह वर्ष के उपर के सभी स्त्री – पुरुष को तीन तीन गोली का सेवन करना है।

खाली पेट, दो वर्ष के नीचे, गर्भवती महिलाओं व असाध्य रोग से ग्रसित मरीजो को यह दवा नही खिलाई जायेगी।

इस अवसर पर डा राजेन्द्र प्रसाद अधीक्षक,रजनीश जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी,विशाल राय,सहादुर सोनकर, डा0 अनिल सिंह, लालमन यादव,ज्ञानेंद्र राय , अभिनव सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता , अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *