
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय (नीलकण्ठ शाखा)की ओर से आत्म निर्भर भारत हेतु 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोद लिए गए कंपोजिट विद्यालय पान दरीबा चेतगंज में महिला एवं बाल विकास हेतु बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के तहत छात्राओं के बीच एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख नन्दिनी सिंह ने छात्राओं को मोमबत्ती व वाले हैंगिंग बनाने और स्वावलंबी बनने के गुर बताएं । इस अवसर पर राजेश सोनी, प्रवीण श्रीवास्तव, राकेश मौर्य, सीमा श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, रविप्रकाश बरनवाल आदि थे।
