वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की तीन इकाइयों द्वारा चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवको को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गाय घाट स्थित वाराणसी केंद्र में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में उन्हें ध्यान, अध्यात्म, तनाव मुक्ति के उपचार के विषय में बताया गया साथ ही साथ दैनिक जीवन में खुश रहने का महत्व को भी बताया गया ‌‌।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर बंदना बालचंदनानी, डॉक्टर कल्पना सिंह, डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा द्वारा आयोजित इस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को

आध्यात्म के सही अर्थ के साथ विद्यार्थी जीवन के समस्त मानसिक व शारीरिक समस्याओं का ध्यान व योग द्वारा उनके उपचार की विधि सिखाई गई। कार्यक्रम में बी.के. विजय मोहन तथा बी.के. सत्यदेव के सहयोग से बी.के. तापोषी बहन ने स्वयंसेवको का मार्गदर्शन किया। इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ रविवार को गायघाट पर हुआ, जिसमें स्वंयसेवकों को ध्यान, योग और प्राणायाम करना सिखाया गया। दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में आत्मशक्ति में वृद्धि पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम में एनएसएस के 150 से अधिक स्वयंसेवक शामिल रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *