रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़ 

 

आजमगढ़::भारतीय सनातन धर्म में बसंत पंचमी का बहुत बड़ा महत्व है माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष बसंत पंचमी बुधवार, 14 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी. कहा जाता है कि इस दिन से ही बसंत ऋतु का आगमन होता है. इसके साथ ही इस दिन ही मां सरस्वती की उपत्ति भी हुई थी. यह दिन छात्रों, कला, संगीत आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहद खास होता ह

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का भी विशेष महत्व होता है. विद्या आरंभ या किसी भी शुभ कार्य के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है.

माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 02:48 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 14 फरवरी को दोपहर 12:22 मिनट पर तिथि का समाप्ति होगी*

ज्योतिषाचार्य पं ऋषिकेश शुक्ल* ने बताया की बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है. इस दिन पीले कपड़े पहनने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस तिथि पर देवी सरस्वती का जन्म हुआ था. मुहूर्त शास्त्र में वसंत पंचमी की तिथि को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिसमें किसी भी शुभ कार्य को करने में मुहूर्त का विचार नहीं करते. वसंत पंचमी पर कई तरह के शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इस बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त में विद्यारंभ, गृह प्रवेश, विवाह और नई वस्तु की खरीदारी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है

इस बसंत पंचमी पर बुध, गुरु, शुक्र व शनि चार ग्रह शनि की राशि मकर में चतुष्ग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं. मंगल अपनी राशि में विद्यमान रहकर इस दिन के महात्म्य में वृद्धि करने करेगा. बसंत पंचमी पर इन शुभ योग व मुहूर्त में किए आराधना से मां सरस्वती शीघ्र प्रसन्न होंगी और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्ता होगा. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव-माता पार्वती के विवाह की लग्न लिखी गई. विद्यार्थी और कला साहित्य से जुड़े हर व्यक्ति को इस दिन मां सरस्वती की पूजा अवश्य करनी चाहिए. इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा कभी विफल नहीं जाती. मां सरस्वती की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. इस दिन घर में मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर अवश्य स्थापित करें.

माघ महीने की शुक्ल,बसंत पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी को सुबह 7 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेग

मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें. अब रोली, चंदन, हल्दी, केसर, चंदन, पीले या सफेद रंग के पुष्प, पीली मिठाई और अक्षत अर्पित करें. अब पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबों को अर्पित करें. मां सरस्वती की वंदना का पाठ करें. विद्यार्थी चाहें तो इस दिन मां सरस्वती के लिए व्रत भी रख सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *