राजस्थान। रविवार को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) राजस्थान स्वर्णकार संघ का प्रदेशअध्यक्ष शिवकरण जानू जी को सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया!

ज्ञात हो कि शनिवार को राजस्थान स्वर्णकार संघ के प्रदेश ईकाई चुनाव के लिए जयपुर के होटल रमाडा में प्रस्तावित था, लेकिन राजस्थान के स्वर्णकारो द्वारा एक ही नाम शिवकरण जानू जी का प्रस्तावित रहा।

चुनाव अधिकारी (आब्जर्बर) सत्यनारायण सेठ प्रदेश अध्यक्ष- उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ ने निर्विरोध शिवकरण जानू जी को घोषित किया गया।

इसी संदर्भ में रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण संपन्न कराया गया।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने संगठनात्मक बैठक में सर्वसम्मति से नियुक्ति पत्र दिया।

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने जयपुर मे 12 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

स्वर्णकार संघ के पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश भर के सौ से अधिक पदाधिकारी

उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की 1963 में स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा का एक विशेष विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

राजस्थान स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकरण जानू ने स्वर्णकारों के हितों के लिए हमेशा खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम संयोजक और राष्ट्रीय सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि समारोह में जेम्स एंड ज्वेलरी कांउंसिल और जयपुर ज्वैलरी शो की टीम ने भी संघ के साथ मिलकर आगे की योजना बनाई जाएगी।

इस अवसर पर (गीतांजलि ज्वेलर्स समूह के चेयरमैन) शिवकरण जानू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका स्वागत करने के लिए ज्वेलरी से जुड़े लोगों के अलावा शिक्षा, समाज सेवा, प्रशासन, खेल, कला, चिकित्सा समेत विशिष्ट क्षेत्र के गणमान्य जनों ने बुके भेंट कर, फूल माला पहनाकर और साफा बंधन से स्वागत किया।

कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष परगट सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, राष्ट्रीय सचिव अशोक जी सुरी दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, राष्ट्रीय सचिव आकाश वर्मा, दिलीप कुमार, दीपा डांवर, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कु नामेशाह , नीतीश चौहान, बबलू सेठ, आकाश वर्मा, भानु प्रकाश सेठ सतीश शर्मा, समेत गणमान्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *