
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से आयोजित बैठक में स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की अध्यक्षता में वार्डेन और स्वयंसेवकों को लोकसभा चुनाव में द्विव्यांग मित्र के रूप में वृद्धजनों और द्विव्यांगजनों को मतदान करने में सहायता करने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रेषित प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। बैठक में पूर्व में आयोजित प्रारंभिक अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का भी प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। बैठक में सदस्यता और नवीनीकरण पर चर्चा की गई। संचालन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने किया। बैठक में डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, अरविन्द विश्वकर्मा,कंचन गुप्ता, मो.वसीम खान,गोपाल मुखर्जी,अयन बोस, अरूण जायसवाल, राजेश सिंह, राजेश मोदनवाल,विनय गुप्ता, निजामुद्दीन,सलिमुद्दीन, आदित्य चतुर्वेदी,जय प्रकाश जायसवाल,डा लियाकत अली,मनीष सोनी आदि शामिल थे।
