पंजीकृत 24000 विद्यार्थियों में प्रथम पाली में 12895 तथा द्वितीय पाली में 12808 विद्यार्थी हुए शामिल

 

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शहर में आयोजित हो रही यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंडलायुक्त द्वारा कचहरी स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज, नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल, खजूरी स्थित हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल तथा सारनाथ स्थित धर्मचक्र विहार इंटर कॉलेज व एम पी इंग्लिश स्कूल का दौरा करते हुए आयोजित हो रही परीक्षा के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों से जानकारी ली। गौरतलब है की यूपीएससी द्वारा आज आयोजित हो रही सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हो रहा है जिसके लिये ऑब्जर्वर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को बनाया गया है।

 

जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें लहुराबीर स्थित राजकीय क्वीन्स इंटर कॉलेज, भोजूबीर स्थित उदय प्रताप इंटर कॉलेज तथा कचहरी स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज का दौरा किया गया।

 

आज आयोजित हो रही परीक्षा में बनारस में बने कुल 50 सेंटर पर कुल पंजीकृत 24000 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 12895 (53.73%) तथा द्वितीय पाली में 12808 (53.37%) विद्यार्थी उपस्थित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *