
दांतों की सुरक्षा,स्वास्थ्य की सुरक्षा -डा.वीके सिंह
वाराणसी । 100 बटालियन एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में छात्र सैनिकों ने पॉइंट 22 राइफल से वाकफियत एवं खोलना जोड़ना सीखा। सेना के तौर तरीकों के बारे में भी विस्तार से बतलाया गया । साथ ही मानचित्र के बारे में जानकारी देते हुए बतलाया गया कि युद्ध के दौरान किस प्रकार अपना छिपाव करते हुए दुश्मन को मात दी जाए। सनबीम सनसिटी में 100 बटालियन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के विशिष्ट व्याख्यान डॉ . वीके सिंह ने छात्र सैनिकों को संबोधित करते हुए बताया कि दांतों के रखरखाव के अभाव में आप अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। दांतों के रख रखाव के लिए दातों के संदर्भ में प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए। ग्रीन कलर , हर्बल पेस्ट की जानकारी देता है । जो पूर्णतया प्राकृतिक होता है। रेड कलर, केमिकल पेस्ट के बारे में जानकारी देता है। इसमें केमिकल का प्रयोग होता है। एक और पेस्ट होता है जो काले रंग से पहचाना जाता है। इसमें रसायन का प्रयोग होता है । इस तरह के पेस्ट दातों के साथ ही साथ स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं । हमें इससे बचना चाहिए। पेस्ट की तरह ब्रश भी चार प्रकार के होते हैं। हार्ड, मीडियम, सॉफ्ट और सुपर सॉफ्ट , उम्र के अनुसार इनका प्रयोग होता है । चमकीले दांतों की मुस्कुराहट आपका दांतों के प्रति आपके लगाव और रखरखाव को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ईला वर्मा एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन द्वारा डॉ वी के सिंह एवं पूर्व एनसीसी अधिकारी डॉ ए के सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा.अरविन्द कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट उषा बालचंदानी, सारनाथ सिंह, मयंक सिंह, चीफ ऑफिसर, एलबी सिंह, थर्ड ऑफिसर राजकुमार जायसवाल, सीटीओ गिरीश गोधानी आदि थे।
