रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।सरायमीर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के वादिनी ने सरायमीर थाने पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी राजीव कुमार यादव पुत्र लालबहादुर द्वारा अपने पिता लालबहादुर व माता प्रेमवालिका व भाई मिस्टर व भौजाई किरन के साजिश के तहत बुरा कर्म कर वीडियो बनाना ब्लैक मेल करते हुए जेवर व पैसा लेना तथा बच्चो को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तथा 09 मई को समय लगभग 08.00 बजे रात को मुझे मारपीट कर घायल कर दिया।

पुलिस ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय हमराही पुलिस बल के साथ मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजीव कुमार यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी कस्बा फत्तेपुर थाना सरायमीर, को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *