वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 19 जून को सेवापूरी विधानसभा के बेनीपुर गांव जाएगा। विगत दिनों ग्राम सभा बेनीपुर में दबंगों द्वारा जमीन संबंधी विवाद को लेकर मुन्नीलाल मौर्य के ऊपर बड़ी बेरहमी से जानलेवा हमला किया गया था। जिससे गंभीर रूप से घायल मुनीलाल का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा बेनीपुर जाकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर उनको ढांढस बढ़ाने एवं घटना की सही जानकारी व जांच कर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में लाल बिहारी यादव सदस्य विधान परिषद, आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद, सुरेंद्र सिंह पटेल पूर्व मंत्री, उदयलाल मौर्य पूर्व विधायक, सुजीत यादव लक्कड़ जिलाध्यक्ष, आनंद मौर्य जिला महासचिव, प्रदीप कुमार मौर्य वरिष्ठ नेता, हृदय मौर्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *