वाराणसी। जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में 22 जून को मध्याहन 12:00 बजे जिला राइफल क्लब कचहरी में आयोजित की गयी है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/वीर नारियों/दिवंगत सैनिकों की पत्नियों को बताया है कि अपनी समस्याओं के साथ (जैसे-भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक से ऋण, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक अनुदान या अन्य कोई समस्या) 20 जून तक कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास वाराणसी में आकर अपना आवेदन पत्र दो प्रति में जमा कर दें। उक्त तिथि के पश्चात या
बैठक के दौरान प्राप्त आवेदन पत्र अगली बैठक में सम्मिलित किये जायेंगे।
