
फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए स्टैमिना आवश्यक शर्त

वाराणसी। यूपीएसए द्वारा आयोजित फुटबाल प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ फुटवाल प्रशिक्षक चंदन राठौड़ ने गहनी के खेल मैदान पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण शिविर कई स्थानों पर आयोजित की जानी चाहिए। ध्यान रखा जाए एक खिलाड़ी को ज्यादा दूरी न तय करनी पड़े। प्रशिक्षण के अतिरिक्त अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। प्रतियोगिताएं उसके स्किल और स्टेमिना को आजमाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। समय का अनुशासन खिलाड़ी की पहचान एवं टीम के लिए सहायक है।
यह बातें शहर के ख्याति लद्ब डॉ राममूर्ति सिंह को नवीन कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय फुटबॉलर और मुश्ताक अली, नितेश सिंह, शरद सिंह, दिनेश नेगी, सतेंद्र बहादुर सिंह, साकेत सिंह, किरण एवं पलक थे।
