रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

आजमगढ़।पुलिस ने अवैध रूप से लाल/नीली बत्ती लगाने वाले 28 वाहनों का चालान कर दिया।
यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस आजमगढ़ द्वारा जनपद आजमगढ़ के विभिन्न स्थानों पर चौक चौराहों पर लाल नीली बत्ती उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार पुलिस कलर अवैध रूप से अपने निजी वाहनों पर लगाकर चल रहे उनके विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है l अभियान के अंतर्गत आज 19 मई को लगभग 300 वाहनों को चेक किया जिसमें 28 वाहनों का जिन पर अवैध रूप से लाल नीली बत्ती उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार पुलिस कलर अपने वाहन में लगाए हुए थे। उनका चालान की कारवाई किया गया l अब तक जनपद में लगभग 580 वाहनों का लाल नीली बत्ती, हूटर, साइरन, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार, पुलिस आदि अवैधानिक रूप से लिखे जाने के सम्बंध में चालान किया गया है l ₹ 54000 शमन शुल्क जमा कराया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *