
वाराणसी। लोस चुनाव मे चंदौली के नव निर्वाचित सांसद वीरेन्द्र सिंह का विश्वकर्मा समाज अभिनंदन करेगा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के महानगर अध्यक्ष एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा (विश्वकर्मा ) ने बताया कि चुनाव से पूर्व भी चंदौली मे विश्वकर्मा समाज के लोगो का पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने उनके दुख सुख मे सहभागिता का निर्वहन किया है। समय समय पर समाज के लोगो को राजनीति मे भागीदारी देकर सम्मान बढाया है । चंदौली के नव निर्वाचित सासंद वीरेन्द्र सिंह ने समाज लोगो हौसला अफजाई करने पर विश्वकर्मा समाज अभिनंदन कर अपना फर्ज अदा करेगा ।
