
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से वरूणापुल स्थित शास्त्री घाट पर योग शिविर आयोजित किया गया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने वार्डेन और स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार के योगासन कराया गया। स्वयंसेवकों को योग का महत्व बताया। लोस चुनाव में दिव्यांगजन/वृद्धजनों को मतदान में सहयोग करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, गोपाल मुखर्जी,कंचन गुप्ता,राजेश सिंह,विनय गुप्ता,राजेश श्रीवास्तव,अजय यादव,नौशाद आलम, पूर्णेन्दु हलधर, अरूण जायसवाल आदि शामिल थे।
