प्रदेश में तीन महामंत्री किए गए नियुक्त 

 

 

वाराणसी। वैश्य समाज की अपनी पार्टी अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता (जिला- औरैया) ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर अंगारा के निर्देश पर उत्तर प्रदेश को तीन भागों मे विभाजित कर प्रदेश के तीनो महामंत्रियों की घोषणा कर दी है तथा इन तीनो महामंत्रियों को उत्तर प्रदेश मे विभाजित तीनो प्रांतों का क्रमशः अलग अलग प्रभारी भी बनाया है। विदुर कुमार गुप्ता (जिला- गोरखपुर) को पूर्वी प्रांत प्रभारी,राजेश अग्रवाल (जिला-लखनऊ) को मध्य प्रांत प्रभारी,दीपक गुप्ता (जिला-शाहजहांपुर) को पश्चिमी प्रांत का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इन तीनो महामंत्रियों को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति पत्र भी जारी करते हुए इन लोगो को निर्देशित भी किया है कि सभी महामंत्री अपना-अपना कार्यभार ग्रहण करते हुए पार्टी के मजबूती और विस्तार में बिना देर किए सक्रिय हो जाय,और आने वाले 2027 के विधान सभा एवम नगर निकाय सहित अन्य चुनावो मे पार्टी को मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *