वाराणसी। योगाभ्यास व ध्यान केंद्र, (सिकरौल) में 15 जून से चल रहे योग शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सन्त अन्तुलनंद महाविद्यालय की अर्पणा पांडेय और विशिष्ट अतिथि रंजना गौड़ रही। केंद्र की अध्यक्ष रीति श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी को योग करने की प्रेरणा दी। उन्होने कहा की अगर आपको स्वस्थ रहना हैं तो हर दिन योग करे। विशिष्ट अतिथि रंजना गौड़ ने अपने साथ साथ अन्य महिलाओं और लडकियों को भी योग से जुड़ने का आवाहन किया। संचालन ऋचा सिंह, धन्यवाद ज्ञापन प्रो मधू सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *