वाराणसी।प्रत्येक गुरुवार की भांति आज शिवाजी नगर जनसंपर्क कार्यालय में विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने जन सुनवाई कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया।
विधानसभा कार्यालय में विधायक सौरभ द्वारा प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार 5 घंटे जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न तरह की समस्याओं जैसे पानी, सीवर, बिजली, सड़क, भूमि अधिग्रहण, भूमि विवाद, चिकित्सा आदि के निस्तारण हेतु विधायक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
निरालानगर से आई प्रार्थिनी मालती देवी द्वारा शिकायत की गई कि उनकी किसान सम्मान निधि कई माह से बंद है, जिसपर विधायक द्वारा तत्काल सहायक निदेशक कृषि को प्रार्थिनी की समस्या को अविलम्ब निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया।
भुल्लनपुर से आये प्रार्थी साधु राजभर ने शिकायत की कि उनका वृद्धा पेंशन कई माह होने के बाद भी नहीं आ रहा है। जिसपर विधायक द्वारा तत्काल समाज कल्याण अधिकारी से बात कर प्रार्थी के समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया।
जनसुनवाई में विधायक सौरभ के साथ सहयोग के लिए सोशल मीडिया के वैभव मिश्रा, अभिषेक उपस्थित रहे
