
वाराणसी। कचहरी स्थित शास्त्री घाट वरुणापुल पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा नीट परीक्षा पेपर लीक एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक एवं धांधली के विरोध में धरना दिया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” ने कहा कि देश के 24 लाख छात्र एनईईटी परीक्षा में धांधली और पेपर लीक पर आवाज उठा ही रहे थे कि तभी शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी – नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी। बताया जा रहा है कि यूजीसी – नेट का पेपर भी लीक हुआ है। बीते 18 जून को देशभर में यूजीसी – नेट की परीक्षा हुई थी, जिसमें करीब 9 लाख छात्र शामिल हुए थे। सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में पिछले 5 साल में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं और इन पेपर लीक का सीधा असर 1.75 करोड़ अभ्यर्थियों पर पड़ा है। उन्होने कहा कि इस मामले को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संसद में जोर शोर से उठाया जायेगा। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार लगातार एनटीए को बचाने में लगी है, जिसने नीट और यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित करवाई थी। ऐसे में बड़ा सवाल है,सरकार एनटीए को क्यों बचा रही है? संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि आखिर एनटीए पर एक्शन कब लिया जाएगा? देश के लाखों छात्रों के साथ न्याय कब होगा? सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पेपर लीक स्कैम की जांच हो ताकि छात्रों को न्याय मिल सके और धांधली के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट व धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आनंद मौर्या ने किया। धरने में एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व प्रत्याशी दक्षिणी विधानसभा किशन दीक्षित, प्रदीप मौर्य, डॉ सुभाष राजभर, गणेश यादव, संजय मिश्रा, विष्णु शर्मा, राजू यादव, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, हर्ष राजभर, भीष्म नारायण सिंह, कमलेश पटेल, अखिलेश यादव, करीमुल्ला अंसारी, वरुण सिंह, सुनील यादव, शिवप्रसाद गौतम, विकाश यादव बच्चा, गोपाल पाण्डेय, संदीप मिश्रा, गोपाल यादव, रोहित शर्मा, दिनेश चौधरी, मनोज यादव, रवि यदुवंशी, विजय टाटा, दुर्गा प्रसाद, सुरेश पाल, हीरू यादव, दुर्गा प्रसाद, इरशाद अहमद, सचिन प्रजापति, काशीनाथ व आर पी यादव शामिल थे।
