वाराणसी।20 जून 2024 को नगर आयुक्त वाराणसी के निर्देश में प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा लक्सा क्षेत्र से प्राप्त शिकायत (दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान पटरी पर रख मार्ग अवरुद्ध किए जाने के सम्बंध में ) के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा सड़क और पटरी खाली करवाया गया l

जोनल अधिकारी दशाश्वमेध जोन संजय तिवारी द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए में सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञा पाठक थाना प्रभारी चौक राकेश पाल व पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मिल कर गिरिजाघर चौराहे से गोदौलिया चौराहा होते हुए दशाश्वमेघ घाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट और वापस गोदौलिया चौराहे तक घोषणा कर सघन अतिक्रमण अभियान चला कर पूरे इलाके की सड़क और पटरी खाली करवाया गया।खोजवां क्षेत्र से प्राप्त शिकायत (संकुल धारा पोखरा के पास अवैध रूप से गुमटी लगा कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में ) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच उक्त अवैध गुमटी को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l संजय तिवारी के नेतृत्व में, और प्रवर्तन दल के सहयोग से गोदौलिया से होते हुए दशाश्व मेघ घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट और शीतला घाट तक और वापस गोदौलिया तक भ्रमण कर सघन अतिक्रमण अभियान चला कर पूरे इलाके की सड़क, पटरी और घाट को खाली करवाया गया जोनल अधिकारी रामनगर जोन सुश्री शिखा मौर्या द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए और उनकी उपस्थिति में, रामनगर थाना प्रभारी SHO जगदीश कुशवाहा और उनकी पुलिस बल और प्रवर्तन दल के सहयोग से रामनगर चौराहा से रामनगर किला तक घोषणा कर सघन अतिक्रमण अभियान चला कर पूरे इलाके की सड़क और पटरी खाली करवाया गया l कुछ दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया।जोनल अधिकारी आदमपुर जोन श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए और उनकी उपस्थिति में, आदमपुर थाना प्रभारी SHO वीरेंद्र कुमार सोनकर और उनकी पुलिस बल और प्रवर्तन दल के सहयोग से खिड़कियां घाट, राजघाट और नमो घाट पर सघन अतिक्रमण अभियान चला कर पूरे इलाके की सड़क, घाट और पटरी खाली करवाया गया l कुछ दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया।

कुल जुर्माना राशि अतिक्रमण 9800/-

नगर निगम जुर्माना 2600/-

आदमपुर जोन जुर्माना 7200/-

वसूली की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *