वाराणसी। 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन (गोसाईपुर मोहाव) में योग दिवस मनाया गया। छात्र- छात्राओं ने योग किया। योग गुरु डॉ अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में चालन क्रिया, सूर्य नमस्कार ताड़ासन वृक्षासन शवासन, प्राणायाम एवं ब्रह्म मुद्रा एवं कालेश्वर मुद्रा का अभ्यास किया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज खेल शिक्षक कमलेश सिंह ने छात्रों को दैनिक रूटीन में योग एवं व्यायाम करते रहने की सलाह दी। संस्था के प्रशासक संजीव कुमार सिंह ने छात्रों विद्यार्थियों को अपने नियमित दिनचर्या में भारत की प्राचीन निरोग रहने की विधा योग को अपनाने का आह्वान किया। जिससे उनके मानसिक एवं शारीरिक ऊर्जा का प्रवाह निरंतर बना रहें और स्वयं एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के साथ राष्ट्र के उन्नति में अपना योगदान दें। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मिश्रा नें बताया कि नयी शिक्षा नीति में योग को बढ़ावा दिया गया है। सभी विद्यालयों में योग शिक्षा दी जा रही है। ग्रामीण अंचल के छात्रों में भी योग अब प्रचलित हो गया है। आज के दौड़ भाग के दौर में मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए लोग योग को अपना रहें हैं। स्वागत डॉ संजय उपाध्याय, संचालन डॉ प्रवीण पाण्डेय, धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओंकार सिंह, संयोजन डॉ सुनील कुमार सिंह नें किया। इस अवसर पर डॉ प्रज्ञा मिश्रा, डॉ बिंदु सिंह सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *